क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में दिखी तकरार, बुके लेकर खड़े नेता को धक्का देते नजर आए भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भाजपा के नवनिर्वाचित गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ भाजपा नेता क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बुके लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के एक नेता को धक्का देते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के आजमगढ़ आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में हुए एक स्वागत कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही परिस्थितियों और घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *