फिटनेस फ्यूल जिम में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर स्थित फिटनेस फ्यूल जिम में शनिवार को जिम संचालक कुलदीप गिरी के नेतृत्व में डेडलिफ्ट, स्क्वाट और बेंचप्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शक्ति एवं फिटनेस का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता को तीन भार वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें 50-60 किलोग्राम, 60-70 किलोग्राम तथा 70 किलोग्राम से अधिक वर्ग शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया।70 किलोग्राम से अधिक वर्ग में सुनील प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 60-70 किलोग्राम वर्ग में कुणाल सोनकर ने पहला स्थान हासिल किया। 50-60 किलोग्राम वर्ग में नमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।आयोजक कुलदीप गिरी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान जिम के सदस्य और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *