


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व हुई अपाचे बाइक लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूटकांड में शामिल आरोपी रवि मिश्रा (22) को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में चली गोली उसके पैर में लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल,एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 मई को रीठिया क्षेत्र में बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
