

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के पूर्व छात्र प्रशांत यादव ने ऑल इंडिया रैंक 3617, अनुज यादव ने 13353, शरद यादव ने 15149, सिद्धांत यादव ने 20580 तथा सौरभ यादव ने 22111 रैंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव, प्रधानाचार्या सुकांक्षा अवस्थी और उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।इस दौरान प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्या सुकांक्षा अवस्थी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहिए।
