आजमगढ़ साइबर सेल व उनकी टीम व अहरौला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 448 साइबर शिकयतों से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ चार गिरफ्तार,10 लाख की धनराशि फ्रीज

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। साइबर सेल और अहरौला पुलिस की संयुक्त टीम ने देशव्यापी साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 448 साइबर शिकायतों से जुड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी फर्म, फर्जी बैंक खाते और करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि का लेन-देन करते थे। जांच में सामने आया कि इन खातों के माध्यम से महज तीन दिनों में लगभग 40 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई है।गिरफ्तार अभियुक्तों का संबंध देशभर में दर्ज 448 साइबर अपराध शिकायतों से पाया गया है। आरोपियों के कब्जे से 6 एटीएम/डेबिट कार्ड, फर्जी आधार, पैन एवं वोटर आईडी कार्ड, 2 ब्लैंक चेक, एक विदेशी सिम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, कूटरचित मुहरें तथा लग्जरी कार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि यह गिरोह काफी दिन से सक्रिय था और साइबर शिकायत तो के नाम पर ठगी करता था उन्होंने बताया कि साइबर सेल व अहरौला पुलिस तत्परता से इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। अभियुक्त के पास से 6अदद एटीएम और डेबिट कार्ड, फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी दो ब्लैक चेक अदद विदेशी सिम कार्ड चार मोबाइल और महिंद्रा थार रॉक्स मोटरसाइकिल बरामद। गिरफ्तार करने वाली साइबर सेल प्रभारी रवि प्रकाश गौतम, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल, मुकेश भारती सत्येंद्र यादव अहरौला पुलिस उप निरीक्षक मंतोष कुमार सिंह, यश सिंह पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *