आजमगढ़: 21 किलो 667 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 21 किलो 667 ग्राम गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है, साथ ही तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं। बताया गया कि 12 अप्रैल को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कादीपुर से चक्रपानपुर मार्ग पर तरछा पुलिया के पास मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अंकित यादव (निवासी कोड़रा, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया) और रजनीश यादव (निवासी रूदवापुर, थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया) बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 बंडलों में कुल 21 किलो 667 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना जहानागंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *