आजमगढ़: मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ द्वारा चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन, 100 से अधिक दिव्यांगों को मिला नया जीवन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रविवार को अपरान्ह 03 बजे शहर स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ द्वारा चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन समारोह भव्यतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि के रूप में परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी,मधुबन सिंह एस पी सिटी, शुभम तोदी क्षेत्राधिकारी सदर,मारवाड़ी युवा मंच की उत्तर प्रदेश प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया,प्रांतीय सहायक मंत्री इशांक शाह,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर उपस्थित रहे एवं सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम के समापन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने संबोधित करते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से लगभग 100 से अधिक दिव्यांग भाई बहनों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी अतिथियों को समाज के बंधुओं द्वारा दुपट्टा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया ।।शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने बताया कि सभी दिव्यांग भाई बहनों के अंगों का नाप लेकर कार्यशाला दिन रात कार्य करते हुए अंगों का निर्माण किया और आज 12 अप्रैल को सभी को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा के द्वारा मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ के द्वारा किए गए जनमानस के कार्यों पर प्रकाश डाला गया । मंच के वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर डालमिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में शिविर में दिनरात मेहनत करने वाले संयोजक,सह संयोजक,सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदित्य सिंह,सिद्धि शर्मा, हॉफ लेमन रेडियो के R J शिवम को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में युगल किशोर जालान अशोक शर्मा,अशोक रुंगटा,अजीत रुंगटा,अनिल रुंगटा,भोलानाथ जालान,दीपक अडूकिया,अशोक खंडेलिया,मनोज खेतान,राजीव डालमिया,संजय डालमिया,सुनील अग्रवाल,मुकुल अग्रवाल,सीताराम अग्रवाल,अनूप अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल,सुधीर सिंह,नीरज गोयनका,राकेश अग्रवाल,सौरभ डालमिया,प्रत्यूष डालमिया,हिमांशु डालमिया,आकर्ष अडूकिया,आकाश बैरसिया,विशाल गोयनका,विजय शर्मा,परितोष रुंगटा,सोनू जालान,शुभम शर्मा,आदि सदस्य उपस्थित रहे एवं नारीशक्ति के रूप में बबीता जसरासरिया,सुषमा सराफ,पायल जालान,लक्ष्मी खंडेलिया,रुपाली रुंगटा आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *