भाजपा नेता के दबाव में पुलिस पर पक्षपात का आरोप, रास्ता विवाद में पीड़ित पहुंचा एसपी दरबार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी सुदामा तिवारी ने पुलिस चौकी मूसेपुर के इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज भाजपा नेता के दबाव में आकर एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं। पीड़ित सुदामा तिवारी ने बताया कि वह बीते करीब 10 वर्षों से प्रस्तावित रास्ते से आवागमन करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पड़ोसी दिवाकर सिंह ने लगभग आठ वर्ष पूर्व जमीन खरीदकर चार मंजिला मकान का निर्माण कराया है। आरोप है कि दिवाकर सिंह जबरन उक्त रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। सुदामा तिवारी का कहना है कि दिवाकर सिंह दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और वह पैसे के बल पर चौकी इंचार्ज से मिलकर रास्ता बंद कराना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात दिनों से चौकी इंचार्ज विपक्षी पक्ष का सहयोग कर रहे हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस पूरे प्रकरण के चलते उनकी सुरक्षा को खतरा है और उनके साथ किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। सुदामा तिवारी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *