

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन प्रथम दिन और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में देर शाम एक बेहद शानदार समारोह का आयोजन किया गया। अग्रवाल युवा समाज आजमगढ़ एवं अग्रसेन महिला मण्डल आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और अपनी कला व उत्साह से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इसके बाद आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजे होकर जमकर डांडिया और गरबा खेला। देर रात चले इस उत्सव में पूरा परिसर संगीत, उल्लास और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। इसी के साथ ही अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। नए सत्र के लिए दायित्व संभालने के लिए आयुष अग्रवाल अध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल उपाध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल महामंत्री, नमन अग्रवाल सहमंत्री, आदर्श अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं अक्षत अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष, आयुष अग्रवाल मीडिया प्रभारी और निखिल अग्रवाल मुख्य संरक्षक तथा सर्वोत्तम गोयल व संदीप अग्रवाल संरक्षक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तो वही अंश गोयल, अमन अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल ने युवा समाज की सदस्यता ग्रहण की! कार्यक्रम के सफल आयोजन में डांडिया संयोजक मीरा अग्रवाल व बिन्दु अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, निखिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल एवं आशुतोष अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सुनील अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, छाया अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने सभी का आभार व्यक्त किया।
