

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग का तार चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.860 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, जौनपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद का ग्राम गेलवारा में निर्माणाधीन मकान है। यहां 11 सितंबर से बिजली वायरिंग का काम चल रहा था। 28 सितंबर को मकान पहुंचने पर बिजली वायरिंग का तार चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की जांच के दौरान सिधारी पुलिस ने 29 सितंबर को गेलवारा अंडरपास के पास से रोशन पुत्र स्वर्गीय प्रभुनाथ, निवासी जाफरपुर, सिधारी, उम्र करीब 20 वर्ष और अमित कुमार उर्फ डिम्पल पुत्र सुबाष, निवासी जाफरपुर, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का 4.860 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मराज यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार यादव शामिल रहे।
