आज़मगढ़ खेत में उतरीं SDM नेहा मिश्रा, खुद दरांती चलाकर काटी धान की फसल; CCE एग्री ऐप से कराया उपज का आकलन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ लालगंज।सरकारी कार्यों की पारदर्शिता और फसल उत्पादन का सटीक आकलन सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा शुक्रवार को खुद खेत में पहुंचीं। ग्राम चन्द्रभानपुर में उन्होंने अपनी मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने स्वयं दरांती चलाकर धान की फसल काटी और क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।तहसील लालगंज क्षेत्र के ग्राम चन्द्रभानपुर स्थित गाटा संख्या 525, रकबा 0.692 हेक्टेयर में भूस्वामी सूर्यबली पुत्र बलधारी के धान के खेत में यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई। खास बात यह रही कि एसडीएम नेहा मिश्रा केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि स्वयं खेत में उतरकर फसल कटाई की प्रक्रिया में शामिल हुईं। उनके सामने भूस्वामी एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी में नियमानुसार क्रॉप कटिंग कराई गई।क्रॉप कटिंग की पूरी प्रक्रिया CCE एग्री ऐप के माध्यम से संपन्न कराई गई और निर्धारित मानकों के अनुसार फसल उत्पादन के आंकड़े दर्ज किए गए। इसका उद्देश्य धान की वास्तविक उपज का सटीक आकलन करना और कृषि उत्पादन से जुड़े आंकड़ों में पारदर्शिता बनाए रखना है।इस दौरान लेखपाल पूनम चौहान, रामू राम एवं राजस्व निरीक्षक रामप्यारे यादव सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। एसडीएम नेहा मिश्रा की प्रत्यक्ष मौजूदगी और सक्रिय सहभागिता में क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *