

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं अधिवक्ता सौरभ सिंह चौहान को संगठन में गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और पार्टी के कार्यक्रमों में योगदान के चलते वह लगातार संगठन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।02 अगस्त 1990 को जन्मे सौरभ सिंह चौहान के पिता स्व. रामअधार चौहान हैं। उन्होंने बीएससी (एग्रीकल्चर) और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है तथा वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और तब से पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठनात्मक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।वर्तमान में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा, आजमगढ़ के जिला मंत्री के साथ-साथ जिला कार्यसमिति, भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के सदस्य भी हैं। इससे पूर्व वर्ष 2017 से पहले उन्होंने विधानसभा सदर के अंतर्गत मंडल हाफिजपुर में सेक्टर संयोजक के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई थी।पारिवारिक रूप से भी उनका परिवार भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ है। उनके बड़े भाई रामसुंदर चौहान बूथ अध्यक्ष, शेखपुरा होने के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सौरभ सिंह चौहान की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान एवं संगठन महापर्व के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा विकसित भारत अभियान, हर घर तिरंगा अभियान, माइक्रो डोनेशन अभियान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने संयोजक के रूप में एलईडी के माध्यम से प्रचार अभियान भी चलाया। वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बूथ प्रवासी के रूप में संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन किया।मूल रूप से ग्राम शेखपुरा, पोस्ट बद्दोपुर, विधानसभा सदर एवं लोकसभा आजमगढ़ के निवासी सौरभ सिंह चौहान ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचारों, नीतियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रति उनकी पूर्ण निष्ठा है। संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना उनका संकल्प है।उन्होंने संगठन सर्वोपरि और राष्ट्र प्रथम के विचार को अपनी कार्यशैली का आधार बताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
