

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कन्धरापुर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ बुरी नीयत से अशोभनीय कृत्य किए जाने के मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 25 सितंबर को थाने में तहरीर देकर गांव के दिनेश उर्फ भूलन पर बच्ची के साथ अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया था।तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर में मुकदमा संख्या 232/2026 के तहत धारा 75(1)(i) बीएनएस और 9m/10 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए।पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया ने हमराह हेड कांस्टेबल अजय कन्नौजिया और कांस्टेबल ऋषि कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान, निवासी ग्राम हरखुपूर, थाना कन्धरापुर, उम्र करीब 30 वर्ष को आजमपुर बाजार से सियरहा की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे से करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया, हेड कांस्टेबल अजय कन्नौजिया और कांस्टेबल ऋषि कुमार शामिल रहे।
