

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 348/25 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अम्बुज चौहान (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि पीड़िता ने थाना कोतवाली आजमगढ़ ने 26 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री अस्मिता यादव 21 जुलाई 2025 को सुबह करीब 9 बजे बाबा पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि अम्बुज चौहान निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया है। इस मामले में पुलिस टीम उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम एवं कांस्टेबल नीरज कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 26 दिसंबर को बड़ा गणेश मंदिर के पास से अभियुक्त अम्बुज चौहान को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है तथा आगे की सफाई न्यायालय में देने की बात कही है।
