आजमगढ़ हत्याकांड में आरोपी समेत पत्नी और बेटे का अंतिम संस्कार,भतीजी वर्षा सिंह ने तीनों को दी मुखाग्नि

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद आरोपी अरविंद, उसकी पत्नी बबीता और बेटे शौर्य का अंतिम संस्कार आजमगढ़ के राजघाट पर किया गया। परिवार में कोई पुरुष सदस्य मुखाग्नि देने के लिए नहीं बचा, जिसके चलते आरोपी की भतीजी वर्षा सिंह ने तीनों को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।हत्याकांड के बाद इलाके में पहले से ही तनाव और गम का माहौल है। राजघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए। भारत रक्षा दल द्वारा मदद की गई।बाईट: हरिकेश विक्रम,भारत रक्षा दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *