आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला, वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर चालान कर दिया।पुलिस के अनुसार, 9 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक अमिताभ चंद्र की तहरीर पर सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद, निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय के खिलाफ जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ 23 सितंबर 2026 को सुबह 8:45 बजे आवंक तिराहे से सैफुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *