केशव मौर्य के बयान पर सपा का पलटवार, बोले- अपनी सीट नहीं बचा पाए, आजमगढ़ में 6 सीटों पर कमल खिलाने का दावा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आजमगढ़ की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने के बयान पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। सपा के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि केशव मौर्य का यह बयान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी विधानसभा सीट सिराथू पर कमल नहीं खिला पाया, वह आजमगढ़ की छह सीटों पर भाजपा की जीत का दावा कर रहा है।अशोक यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपने समाज के लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के मुद्दे पर डिप्टी सीएम खुलकर आवाज नहीं उठाते। उन्होंने अयोध्या में 25 अगस्त 2026 को रामलगन मौर्य की हत्या और उनकी घायल मां की इलाज के दौरान हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में भी डिप्टी सीएम की ओर से कोई मुखर बयान सामने नहीं आया।सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल पीडीए समाज के नेताओं को केवल पीडीए आंदोलन को कमजोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज भाजपा नेताओं की राजनीति को समझ रहा है और उनके झांसे में आने वाला नहीं है।अशोक यादव ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए पेपर लीक, खनन, जल जीवन मिशन, एक्सप्रेसवे और जातिवाद से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बातें की जाती हैं, लेकिन उनके अनुसार प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में माफियाओं का प्रभाव बना हुआ है।सपा प्रवक्ता ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनादेश देगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *