आजमगढ़ देवगांव पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा की

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। न्यायालय के आदेश पर थाना देवगांव पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने मुनादी कराकर उद्घोषणा पढ़कर सुनाई और उद्घोषणा पत्र बिजली के पोल पर चस्पा किया।पुलिस के अनुसार ग्राम न्यायालय में दायर मुकदमा संख्या 976/2024, धारा 156(3) से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र व विरेन्द्र पुत्र श्यामलाल तथा सुगन्ता पुत्री श्यामलाल, निवासी कल्याणपुर मानिकपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा NBW और धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों अभियुक्त अपना दो कमरों का मकान पड़ोसी को बेचकर मुंबई चले गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मकान व आसपास के क्षेत्र में मुनादी कराई और न्यायालय की उद्घोषणा का प्रचार-प्रसार किया।कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *