पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग का आरोप, कांस्टेबल ऑपरेटर निलंबित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप में थाना जहानागंज में तैनात कांस्टेबल ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल ऑपरेटर पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्य में लापरवाही अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्ट आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *