अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट चुनाव: अतुल अग्रवाल ‘मुन्ना’ बने अध्यक्ष, कई पदों पर नए चेहरे विजयी, फूल माला पहना कर किया गया स्वागत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़ में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के चुनाव ने इस बार खासा ध्यान आकर्षित किया। कई वर्षों बाद आयोजित हुए इस चुनाव को लेकर समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह साफ हो गया कि ट्रस्ट के नेतृत्व को लेकर समाज में गहरी दिलचस्पी है।दिनभर शांतिपूर्ण मतदान के बाद देर रात शुरू हुई मतगणना में जैसे-जैसे रुझान सामने आते गए, वैसे-वैसे माहौल रोमांचक होता गया। अंततः परिणाम घोषित होने पर कई प्रमुख पदों पर नए चेहरों की जीत ने बदलाव का स्पष्ट संकेत दिया।अध्यक्ष पद के चुनाव में अतुल कुमार अग्रवाल उर्फ मुन्ना ने 420 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद अग्रवाल को 244 वोटों से हराया। इस जीत के साथ ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन तय हो गया और अब नई कार्यकारिणी से नई दिशा की उम्मीदें बढ़ गई हैं।इसी तरह अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने 421 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश अग्रवाल को 241 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर आशीष अग्रवाल ने 380 वोट हासिल कर अंकित अग्रवाल को पीछे छोड़ा, जिन्हें 283 मत प्राप्त हुए।प्रबंधक पद के लिए हुए मुकाबले में डेविड अग्रवाल ने 432 मतों के साथ निर्णायक जीत दर्ज की। उनके सामने निखिल अग्रवाल थे, जिन्हें 226 वोट मिले। वहीं सहायक प्रबंधक पद पर अमरनाथ अग्रवाल ने 345 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि गगन कुमार अग्रवाल को 312 वोट मिले। वही श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार सदस्य पद हेतु गौरव मित्तल, रितेश गोयल, पंकज कुमार अग्रवाल पियूष अग्रवाल और अमन गर्ग निर्वाचित हुए।श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास कार्यकारिणी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अतुल कुमार अग्रवाल का क्या कुछ कहना है आप सुनिए ?बाइट : अतुल कुमार अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्षइस चुनाव की खास बात यह रही कि यह सिर्फ पदों की लड़ाई नहीं, बल्कि ट्रस्ट की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने का भी मुद्दा बना रहा। शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में फैली ट्रस्ट की संपत्तियों के संचालन को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, जिससे इस बार का चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो गया।चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने घर-घर संपर्क, बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि पराजित उम्मीदवारों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।अब सभी की निगाहें नई कार्यकारिणी पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वह ट्रस्ट के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए समाजहित में नई योजनाएं लागू करेगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।निर्वाचित होने के बाद श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार के उपाध्यक्ष आशीष, सहायक प्रबंधक चुने गए अमरनाथ अग्रवाल, सदस्य रितेश गोयल, पीयूष अग्रवाल और गौरव मित्तल ने कहा कि वह सभी मिलकर समाज के हित में काम करेंगे।बाइट : आशीष, अमरनाथ अग्रवाल, रितेश गोयल, गौरव मित्तल पीयूष अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *