सहायक अध्यापिका की नियुक्ति और पदनाम पर सवाल,भाजपा नगर महामंत्री ने डीएम को ज्ञापन देकर की जांच की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भाजपा मंडल महामंत्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका संगीत गायन के पद पर कार्यरत अनीता यादव की नियुक्ति, सेवा विनियमितीकरण, चयन वेतनमान और प्रवक्ता पदनाम की स्वीकृति की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 1998 में उक्त पद अनुसूचित श्रेणी के लिए आरक्षित था, इसके बावजूद नियुक्ति की गई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया, सेवा अवधि, वेतन भुगतान और वर्ष 2016 में प्रवक्ता पदनाम स्वीकृत किए जाने में भी नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है।नीरज कुमार सिंह ने नियुक्ति से लेकर पदनाम स्वीकृति तक पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने तथा आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *