

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और भ्रामक व आक्रामक पोस्ट के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस का ऑपरेशन वज्रपात जारी है। सोमवार को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, गोपालपुर गांव में सोशल मीडिया पर आक्रामक एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में सचिन चौहान (22), अनुज चौहान (21) और आनंद चौहान (20) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।इसी क्रम में बहलोलपुर गांव में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले युवकों को पुलिस ने समझाइश दी और माफीनामा कराया। वहीं, थाना क्षेत्र में झुंड बनाकर वीडियो बनाने की सूचना पर पुलिस ने 8 युवकों को थाने लाकर समझाया और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, भ्रामक और आक्रामक पोस्ट तथा समूह बनाकर आपत्तिजनक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
