


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत अंजान शहीद गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। जहां बीती रात बकरी पालक के घर बाउंड्री फांदकर अंदर कमरे में बंद बकरों व बकरियों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जब बकरी पालक अंदर देखा तो कुत्तों के काटने से 6 बकरों और 4 बकरियों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गये हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। आपको बता दे कि अभी 6 दिन पूर्व 21 मार्च को आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत अंजान शहीद में आवारा कुत्तों के आतंक के चलते आधा दर्जन बकरी व बकरियों की हमले से मौत हो गई थी। जहां कुछ दिन पहले भैंस के बच्चे को भी कुत्तों ने काटकर अधमरा कर दिया था। बताया गया कि यह कुत्ते राहगीरों को भी दौड़ाते हैं, जिससे पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी किया गया लेकिन अभीतक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं पुनः बीती रात उसी गांव में आवारा कुत्तों ने बाउंड्री फांदकर कर हमला किया। बकरी पालक पीड़ित के अनुसार आज सुबह देखा तो बाड़े का एक का दरवाजा खुला था, जबकि दूसरा दरवाजा बंद वहां से दो कुत्ते बाहर निकले। आवारा कुत्तों के हमले में 4 बकरियां तथा 6 बकरे मरे हुवे थे जबकि दो घायल अवस्था में मिली।बकरी पालक का करीब डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया, वहीं पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
