

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़।करतालपुर तिराहा के पास स्कूल बस वाहन संख्या UP50ET4703 का चालक शराब के नशे में स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर जाता हुआ पाया गया। सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक यातायात मय यातायात पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं को सम्बन्धित विद्यालय के दूसरे वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।मौके पर एआरटीओ आजमगढ़ को बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। बस चालक का ड्रंक एण्ड ड्राइव में चालान करते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराया गया तथा स्कूल बस को सीज कर थाना कन्धरापुर परिसर में निरुद्ध किया गया।सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट शिक्षा विभाग को प्रेषित की गई है।
