आजमगढ़ में अवैध असलहों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, 2 तमंचे और 2 कारतूस बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार सुबह भदुली अंडरपास के पास पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सनी गिहार (24) और सनी कुमार (27) निवासी गिहार कॉलोनी, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिधारी में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मूसेपुर उपनिरीक्षक मुरारी मिश्रा सहित थाना सिधारी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस ने कहा कि अवैध शस्त्र रखने वालों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *