समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, थाना तहबरपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शनिवार को थाना तहबरपुर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम और एसएसपी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समय से समाधान कराया जाए।समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने थाना तहबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *