अखिलेश यादव रंग बदलने में माहिर, पिछड़ों-दलितों से हाथ मिलाने में लगता है डर: ओमप्रकाश राजभर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को अतरौलिया निरीक्षण भवन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रंग बदलने में माहिर हैं और अब उन्हें अपनी पहचान बन चुकी लाल टोपी से भी डर लगने लगा है। अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे दलितों को गुमराह करने का दिखावा बताया।ओमप्रकाश राजभर ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा पर दलित हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक खिसकने की आशंका के चलते सपा मुखिया अब भगवा और सनातन का सहारा ले रहे हैं।सपा की हाईटेक बस को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपये की बस इसलिए तैयार कराई गई है ताकि अखिलेश यादव दलितों, पिछड़ों और वंचितों से हाथ न मिलाएं और बस छत से जनता को ‘टाटा’ करें।वहीं, यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने की खबरों को ओमप्रकाश राजभर ने भ्रामक और अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत आम जनता और छोटे दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि यह व्यवस्था बड़े व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *