बरदह में घर के अंदर खून से लथपथ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बरदह कस्बे में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 40 वर्षीय अकबरी बानो पत्नी मो. ताहिर का शव घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि मृतका के बच्चे स्कूल से घर लौटे तो मां को जमीन पर खून से सना हुआ पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मृतका के परिवार और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति मो. ताहिर और बड़ा पुत्र मो. समीर मुंबई में लूम का काम करते हैं, जबकि दो पुत्र मो. अमीर (16) और मो. असद (8) घर पर रहते हैं।क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय के अनुसार, घटना के संबंध में थाना बरदह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए थाना स्तर पर तीन पुलिस टीमों के साथ SOG और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *