अतरौलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहरीले जंतु के काटने की आशंका

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी 42 वर्षीय फूलचंद पुत्र बेचन राम की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत से घर लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अतरौलिया स्थित 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि फूलचंद बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत गए थे। कुछ देर बाद घर लौटने पर उन्हें घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। परिजनों ने आशंका जताई कि खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया होगा।सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।फूलचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी सूर्यकीर्ति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र अर्पित व अर्जित तथा दो पुत्रियां निशा व नीलू हैं। परिजनों के मुताबिक फूलचंद की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *