सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पुनः अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को पुनः मनोनीत किए जाने पर कायस्थ समाज में हर्ष का माहौल है। कायस्थ समाज के सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर उनके पुनर्मनोनयन पर समाज के लोगों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की उम्मीद जताई है। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव लंबे समय से कायस्थ समाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके पूर्व कार्यकाल में संगठन की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने के प्रयास किए गए। पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह दायित्व मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि समाज की सेवा और जिम्मेदारी का अवसर है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं तथा समाज के प्रतिभाशाली लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, हमारा प्रयास रहेगा कि कायस्थ समाज शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्रभावी भूमिका को और मजबूत करे। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, मेधावी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सामाजिक एकता और समाजहित के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के निर्माण में समाज के महापुरुषों और विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारा दायित्व है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को इस गौरवशाली विरासत से परिचित कराएं और उन्हें शिक्षा, संस्कार तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सदस्यता अभियान, सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, युवा एवं महिला सम्मेलन तथा समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मैं प्रदेश के प्रत्येक कायस्थ परिवार को संगठन से जोड़ने और सबको साथ लेकर चलने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ताओं और समाज की एकजुटता में है। आने वाले समय में हम सभी मिलकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को उत्तर प्रदेश में एक मजबूत और प्रभावी सामाजिक संगठन के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव व सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कायस्थ समाज के लोगों ने श्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी तथा समाज की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।उनके पुनर्मनोनयन पर सभी जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों और कायस्थ समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विद्याधर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, अरविंद चित्रांश,राजेश मोहन श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव,रितेश श्रीवास्तव,मयंक श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,पल्लव श्रीवास्तव, अभिलाष वर्मा,सिद्धार्थ श्रीवास्तव,बबलू श्रीवास्तव,पवन श्रीवास्तव,शुभांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *