ब्यूटी पार्लर में चोरी का खुलासा, ₹25,050 के साथ शातिर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹25,050 की नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 13/14 अगस्त की रात उंचहुआ गांव स्थित ब्यूटी पार्लर से ₹40,200 चोरी किए गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना तरवां में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।18 अगस्त को उपनिरीक्षक रमेश सिंह पुलिस टीम के साथ उंचहुआ तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद चौहान (24) को जुंआ गांव जाने वाले मार्ग पर दर्रो मोड़ स्थित पुलिया के पास से सुबह करीब 6:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की ₹25,050 की रकम बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह, कांस्टेबल कमलेश यादव और कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *