आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 394 खोए हुए मोबाइल बरामद, 91 लाख के फोन लौटाए गए मालिकों को

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 394 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (लगभग 91 लाख रुपये मूल्य) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। इस दौरान गुमशुदा मोबाइल बरामद करने वाली थाना टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।पुलिस के अनुसार, फरवरी 2024 से शुरू किए गए अभियान के तहत नागरिकों द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अब तक 30 माह में कुल 5,416 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 95 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।वहीं वर्ष 2026 में अब तक 1,779 मोबाइल फोन (लगभग 4 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपये) बरामद कर स्वामियों को लौटाए गए हैं।मोबाइल बरामदगी के मामले में मुबारकपुर थाना सबसे आगे रहा, जहां अब तक 440 मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद निजामाबाद (373), अहरौला (370), जीयनपुर (362) और रौनापार (315) प्रमुख स्थानों पर रहे।आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से सैकड़ों लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिला, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *