

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मारपीट की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने लाटघाट पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो को भी जांच का आधार बनाकर मामले की पड़ताल में जुटी है। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
