सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 11वें पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन, छात्र नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को 11वें पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव तथा प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।सरस्वती वंदना के बाद आयोजित समारोह में विद्यालय के चार सदनों—राजगुरु, आजाद, सुभाष और भगत सदन—के कप्तानों एवं उपकप्तानों को उनके-अपने सदनों के ध्वज सौंपकर नेतृत्व और अनुशासन की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अनुशासन विभाग के छात्र प्रतिनिधियों को भी विभागीय ध्वज प्रदान कर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय की सफलता उसके सभी स्तंभों की जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन पर निर्भर करती है। उन्होंने नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों से विद्यालय की व्यवस्था को अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाए रखने का आह्वान किया।प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *