नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अतरौलिया पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

​गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया आजमगढ़। बालिका के साथ दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले 19 वर्षीय आरोपी आलोक निषाद को अतरौलिया थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 25 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 20 जुलाई को जब घर के लोग बाहर गए हुए थे, तब वैशपुर निवासी आलोक निषाद पुत्र इन्द्रमणि निषाद उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।​तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आलोक निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 351(3), 333 और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 09:20 बजे आरोपी आलोक निषाद को ग्राम तेजापुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे, आरक्षी राजकुमार वर्मा, आशुतोष तिवारी, महिला आरक्षी अभिलाषा और आराधना पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *