आजमगढ़ के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, दो स्वर्ण समेत चार पदक जीते

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,जमगढ़। मेघालय की राजधानी शिलांग में 5 से 8 जुलाई तक आयोजित 14वीं सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश और आजमगढ़ का गौरव बढ़ा है।प्रतियोगिता में ज्ञानेंद्र चौहान ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग और आर्यवीर सिंह ने 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं सात्विक यादव (70-75 किग्रा) और अंजलीका यादव (75-80 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया।इसके अलावा आजमगढ़ के रानी दुबे, अनुराग कुमार, अनमोल यादव, सूरज यादव और मनीष यादव ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया।पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों को अब विश्व चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप, 39वें नेशनल गेम्स (मेघालय), खेलो इंडिया बीच गेम्स (दमन एवं दीव) तथा कॉमनवेल्थ पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और जनपदवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *