

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ महाराष्ट्र के एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाफिजपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात करीब 11:20 बजे चौकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर हाफिजपुर चौराहे से बद्दोपुर मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अबू तालिब शेख (35), निवासी बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ बृहन्मुंबई के सर जे.जे. मार्ग थाने में पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मु.अ.सं. 374/2026 के तहत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
