एसपी की बड़ी कार्रवाई पीआरवी वाहन हादसे की सूचना छिपाना पड़ा भारी,डायल-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़: जनपद में पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। डायल-112 में तैनात मुख्य आरक्षी बृजलाल पटेल और आरक्षी कमलेश कुमार गौड़ को पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दोनों वर्तमान में थाना जहानागंज की पीआरवी पर तैनात थे।जांच में सामने आया कि 5 जुलाई 2026 को पीआरवी चालक होमगार्ड राधेश्याम द्वारा वाहन को लापरवाही से चलाते हुए दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। आरोप है कि इस घटना की सूचना न तो डायल-112 कंट्रोल रूम को दी गई और न ही संबंधित प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य पालन में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *