24 घंटे में खुला बाइक चोरी का मामला, चोरी की स्प्लेंडर के साथ युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार रघुनाथपुर निवासी अखिलेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जून की रात उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP50 CK 5013) शहर स्थित उनकी दुकान “माँ वैष्णो चाट बहार” के पास से चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 30 जून की रात बाग लखराव पुलिया के पास से लक्ष्मी प्रसाद (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पन्ना (मध्य प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में आजमगढ़ शहर में रह रहा था।गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *