

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के करौंजा गांव में नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित चन्द्रशेखर पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस वायरल वीडियो की जांच करते हुए पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। इस पूरे मामले में सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे कड़ी से करी कार्रवाई की जाएगी।
