अतरौलिया में एयर गन से हमला, युवक के सीने में लगी गोली, हालत नाजुक

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव में एयर गन से गोली मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर घटना को दबाने और लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है।वीओ:जानकारी के अनुसार, 24 मई की शाम गोहरपुर गांव स्थित दुर्गविजय सिंह के पोखरे पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में अनुज सिंह उर्फ अन्नी सिंह ने गांव निवासी अंश विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा के सीने में एयर गन से गोली दाग दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए पहले वाराणसी ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर संजय गांधी पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना के संबंध में घायल युवक की मां राधा देवी ने 1 जून को अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी पक्ष ने मामले को छिपाने और परिवार को गुमराह करने का प्रयास किया। साथ ही अभय प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह पर पूरे परिवार को डराने-धमकाने और पुलिस-प्रशासन का भय दिखाने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *