आजमगढ़ में बड़ा ट्रैफिक अभियान: 241 वाहनों का चालान, ड्रंक एंड ड्राइव से लेकर मॉडीफाइड साइलेंसर तक पर कार्रवाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ . अनिल कुमार के निर्देशन में दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत कुल 241 वाहनों का चालान किया गया।थाना कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर चौराहे पर चलाए गए इस अभियान में ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा किया गया।अभियान के दौरान पुलिस और यातायात टीम ने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *