




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरकारी सेवारत डॉक्टरों द्वारा निजी अस्पतालों व स्वयं की क्लीनिक में प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को एक ज्ञापन अपर निदेशक चिकित्सा मंडल आजमगढ़ को दिया। ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों द्वारा मनमाने ढंग से प्राइवेट प्रैक्टिस खुलेआम विभिन्न अस्पतालों या स्वयं का क्लीनिक खोलकर की जा रही है, सरकारी अस्पतालों के कुछ डॉक्टरों व उनके दलालों द्वारा निजी अस्पतालों में मरीजों को भेजा जाता है जहां मरीजों का खूब शोषण हो रहा है,इस संबंध में कुछ माह पूर्व माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर चिकित्सा सचिव द्वारा जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था कि डॉक्टरों से प्राइवेट प्रैक्टिस न करने को लेकर शपथ पत्र लिया जाए जिसके अनुपालन में शायद डॉक्टरों द्वारा शपथ पत्र भी दिया गया है,परंतु यह सब सिर्फ कागजी ढकोसला साबित हो रहा है, ये लोग सरकार से तो डरते नहीं कानून और न्यायालय भी इनके ठेंगे पर रहता है,आज हम लोगों ने उसी कानून का पालन करवाने हेतु पत्र दिया है, अपर निदेशक ने इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में असर दिखाई देगा, अब हम लोगों को उसी असर का इंतजार रहेगा ,नहीं तो फिर मंत्री जी और न्यायालय की शरण में जाएंगे,आज ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर शर्मा,राजन अस्थाना, जैनेंद्र चौहान, हिमांशु सिंह,चंद्रप्रकाश मौर्य, आदि उपस्थित रहे।
