आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गैंग का शातिर बदमाश घायल,गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के तरवां थाना क्षेत्र में पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल बदमाश की पहचान विनोद उर्फ सिंटू निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, तमंचा, कारतूस, 6 बोरी अनाज और नकदी बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। गिरफ्तार बदमाशों पर वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया और प्रयागराज समेत कई जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *