सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने पट्टीदारों पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, जांच के आदेश

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गौरी में जमीन विवाद को लेकर एक सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने अपने पट्टीदारों पर मारपीट, धमकी और निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित श्याम बहादुर यादव ने थाना अहरौला में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार उनके पट्टीदार त्रिवेणी यादव, ज्ञानचंद यादव और लालबिहारी यादव सहित अन्य लोगों ने पहले सरकारी नल के पक्के फर्श पर चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया था। अब जब वह अपनी आबादी की जमीन पर शौचालय निर्माण करा रहे हैं, तो आरोपी जबरन काम रुकवा रहे हैं।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात त्रिवेणी यादव ने उन्हें AK-47 से उड़ाने की धमकी भी दी।श्याम बहादुर यादव ने बताया कि 10 मई की सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया, जिससे वह किसी तरह बचकर थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने से लौटने के दौरान विपक्षियों ने उनके घर पहुंचकर शौचालय का पाइप तोड़ दिया और उनकी पत्नी विमला यादव के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आईं।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।वहीं, मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र का एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक व्यक्ति दीवार तोड़ता और मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर थाना अध्यक्ष अहरौला को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *