



गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। निजी कार्यक्रम में शामिल होने आजमगढ़ पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत को लेकर कहा कि फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगा दी गई है और जिन उपभोक्ताओं यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं उन्हें 1 किलोवाट और 2 किलो वाट के हिसाब से राहत भी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर को लेकर समस्या लगातार बनी हुई है तो वह अपनी शिकायत 1912 टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
