आजमगढ़ में पुलिस-बदमाशो मुठभेड़, अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के बरदह और दीदारगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के कब्जे से चोरी की तीन भैंसें, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस तथा ₹7,000 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में हुई पशु चोरी की पांच घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।घायल अभियुक्तों की पहचान फिरोज (अंबेडकर नगर) और राशिद (अंबेडकर नगर) के रूप में हुई है, जबकि जुबैर और अशफाक उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बरदह और दीदारगंज पुलिस की संयुक्त टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *