आजमगढ़ साजेब हत्याकाण्ड के आरोपी 6 अभियुक्तों सहित 31 पर लगा गैंगेस्टर, DM ने की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। जनपद में संगठित अपराधों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने 31 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी आज़मगढ़ रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई। जनपद के 08 विभिन्न थानों से संबंधित हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, गोवध, सामूहिक दुष्कर्म, अवैध गांजा, आबकारी अपराध और चोरी जैसे जघन्य मामलों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगचार्ट स्वीकृत होने के बाद उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। सभी मामलों में अभियुक्तों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। आपको बता दे की थाना सिधारी क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास 07 वर्षीय बालक साजेब के अपहरण व हत्या के मामले में 06 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। थाना फूलपुर क्षेत्र में गोवध के प्रकरण में 02 अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई है।थाना मुबारकपुर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 04 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अहरौला क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप पकड़े जाने के मामले में 02 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में हत्या के प्रकरण में 03 अभियुक्तों तथा गोली मारकर लूट के मामले में 02 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। थाना जहानागंज क्षेत्र में एम्बुलेंस के माध्यम से अवैध शराब तस्करी के मामले में 03 अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद किया गया है।थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में 02 अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई है।थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में 05 अभियुक्तों तथा थाना मुबारकपुर क्षेत्र में चोरी के एक अन्य मामले में 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *