पहचान छुपाकर युवती को भगाने का आरोप, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार आजमगढ़ में विश्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी से मिले पीड़ित परिजन, कार्रवाई की उठाई मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। संतकबीरनगर जिले के ग्राम चपरा पूर्वी निवासी एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ कथित धोखाधड़ी, पहचान छुपाने और प्रलोभन देकर भगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर आजमगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने एक सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराया।पीड़िता की मां के अनुसार, गोरखपुर जनपद के थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटसहरा गांव निवासी एक युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर खुद को हिंदू बताया और प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान युवती से संपर्क स्थापित किया। आरोप है कि धीरे-धीरे उसने युवती को अपने प्रभाव में लिया और बाद में उसे अपने साथ भगा ले गया।परिजनों का कहना है कि जब उन्हें युवक की असली पहचान की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। परिवार का आरोप है कि युवती को मानसिक रूप से भी प्रभावित किया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष पहले ही मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा चुका है।आजमगढ़ में संगठन के पदाधिकारी से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि किसी भी प्रकार से धोखाधड़ी या दबाव बनाकर किसी को बहलाने-फुसलाने की घटना सामने आती है, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित युवक के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर मामले दर्ज रहे हैं और वह जेल जा चुका है। फिलहाल परिवार को अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी और न्याय का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *