विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के विकेशम निन्जीपुर गांव में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकील अहमद पुत्र अली अहमद ने आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल 2026 को विपक्षीगण एक राय होकर उसकी विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि इस मामले में पहले से ही आयुक्त न्यायालय में अपील विचाराधीन है, इसके बावजूद दबंगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि मामले की शिकायत थाने पर करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।इतना ही नहीं, पीड़ित के अनुसार विपक्षियों ने उसे रास्ते में रोककर दोबारा धमकाया और कहा कि उनकी पहुंच ऊपर तक है, यदि उसने विरोध किया तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए और उसकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *